मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
गैस वेल्डिंग करते समय केकडी शहर में बड़ा हादसा
औजार फटने से कई मीटर दूर जा पडा युवक
चिकित्सालय मे हुई मौत
अजमेर । जिले के केकडी शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक गैस वेल्डिंग की दुकान में हुआ हादसा । एक दुकान पर गैस वेल्डिंग के दौरान फटा गैस वेल्डिंग का औजार । हादसे में गैस वेल्डिंग मालिक मोहम्मद सुलेमान गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायल को तत्काल पहुँचाया जिला चिकित्सालय मे । औजार फटने से कई मीटर दूर जा पडा था युवक । हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई ।
घटना में घायल हुए बुजुर्ग 60 वर्षीय सुलेमान अली की चिकित्सालय मे ईलाज के दौरान मौत हो गई ।