ग्राम विकास एवं जनकल्याण में प्रशासन गांवों के संग कार्यक्रम की मुख्य भूमिका –केजी कौशिक
पडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
ग्राम कराना में आयोजित राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना प्रशासन गांव के संग अभियान में जनकल्याण हेतु सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों द्वारा भरपूर लिया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीणों को पट्टे, पेंशन योजना के प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय राशि स्वीकृति, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, ई–श्रमिक कार्ड, नरेगा के नए जॉब कार्ड, कन्यादान योजना में राशि स्वीकृति के साथ ही विकलांग के लिए ट्राइसाइकिल, स्वचालित स्कूटी एवं किसानों को पादप संरक्षण हेतु अनुदान पर बैट्री चलित नेपसेक स्पेयर एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक व राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव रूक्मणी कौशिक ने कार्यक्रम में महिला बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए तीन छोटी बच्चियों का केक कटवा कर जन्मदिन मनाया।
शिविर में श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों की वास्तविक समस्याओं का निराकरण करने हेतु इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में निसहाय लोगों ने तुरंत समाधान प्राप्त करते हुए सरकार की कई योजनाओं का लाभ लिया है।
इस दौरान कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रेणु मीणा, नारायणपुर तहसीलदार चंद्र प्रकाश गुर्जर, विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश भावता, जिला पार्षद खामोश देवी, कराना सरपंच देवी सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगराम रावत, पूर्व सरपंच शिवलाल चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल अग्रवाल, पीओ अजय कुमार वर्मा, पूर्व सरपंच गजानंद शर्मा, प्रेमचंद गौतम सहित समस्त गणमान्य व्यक्ति एवं 22 विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर में आगंतुक अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।