नसीराबाद मे आदि गौङ ब्राह्मण समाज के महिला मण्डल ने मनाया श्रावणीं तीज का त्योहार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे गौङ ब्राह्मण समाज के महिला मण्डल के तत्वावधान में गांधी चौक स्थित समाज की धर्म शाला में रंगारंग कार्यक्रम के साथ श्रद्धा सहित श्रावणीं तीज का त्योहार बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । श्रावणीं तीज के अवसर पर आदि गौङ ब्राह्मण समाज के महिला मण्डल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर श्रावणीं तीज मनाई । इस मौके पर महिलाओ द्वारा गीत संगीत और नृत्य के साथ साथ विभिन्न खेल कूद के आयोजन भी किये गए । जिनमें कुशन गेम और अम्ब्रेला गेम में महिलाओ ने बढ चढ कर भाग लिया और तीज त्योहार का आनन्द लिया । कार्यक्रम का संचालन शोभा शर्मा ने किया । कार्यक्रम को सुचारु रखने में ,शुचिता शर्मा ,मोनिका शर्मा ,बरखा शर्मा , कविता शर्मा ,सोनू व राधारानी आदि ने सक्रिय योगदान दिया । वहीं समाज की सभी आयु वर्ग की महिलाओ ने तीज कार्यक्रम में शामिल होकर तीज का पावन पर्व मनाया । उल्लेखनीय है कि श्रावण मास में तीज पर्व पर शिव तथा पार्वती की पूजा कर श्रावणीं तीज का त्योहार मनाया जाता है ।