महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने की गौ सेवा

महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने की गौ सेवा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ने गौ सेवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । समाज के समिति संयोजक इंदरचंद काबरा एंव सचिव संजय राठी ने बताया कि गुरुवार को महेश नवमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ गौसेवा करते हुए की । जिसमे माहेश्वरी समाज के बंधु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थिति होकर रामसर रोड स्थित नृसिंह गौशाला मे गये । वहाँ सभी गौमाता को 101 किलो दलिये की लापसी बनवाकर खिलाई एवं ताजा रजके का चारा भी खिलाया । जिसमें प्रत्यक्ष रूप से
अध्यक्ष सुनील काहल्या , संयोजक इंदरचंद काबरा, सचिव संजय राठी, पंकज राठी, राजेश काबरा, राजेश काहल्या, श्याम सुंदर बाहेती, दिलिप झंवर, सुमित ईनाणी, सीताराम मूंदड़ा एवं श्रीमती मंजू मूंदड़ा ने सेवाएं दी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment