क्षेत्र मे महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के गांव गांव ढाणी ढाणी मे महाशिवरात्रि का पर्व बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया जा रहा है । सभी महिलाएं -पुरुष -बच्चे भगवान भोलेनाथ की पूजा कर भोलेनाथ के पुष्प माला , आक धतूरा , धोब , बिल्व आदि चढाकर जलाभिषेक कर रहे है । वही शिव मन्दिरों मे भजन हरी कीर्तन हो रहे है । देरांठू के बगीची बालाजी मंदिर स्थित शिव मन्दिर पर भी भजन गायक कलाकार शिवराज बसौर रामनेर की ढाणी भजनो की सरिता बहा रहे है । साथ ही देरांठू के भजन गायक टीकमचन्द वैष्णव व विष्णु दत्त दाधीच ने भी भगवान भोलेनाथ के प्राचीन भजनो की सरिता बहाई । सभी मन्दिरों मे शाम तक भजनो की गंगा बहेगी ।