नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड मे मनाई महाशिवरात्रि

नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड मे मनाई महाशिवरात्रि

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । महाशिवरात्रि के अवसर पर नसीराबाद में हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 5 के शिव मंदिर में महिलाओं द्वारा फुलों से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। स्थानीय पार्षद सरोज बिस्सा ने बताया की कार्यक्रम के तहत शिव पार्वती विवाह की झांकी बनायी गयी और उसके पश्चात महिलाओ द्वारा पुष्पवर्षा कर होली खेली गयी । वार्ड वासियो ने भगवान शिव की बैल पत्र , आक धतूरा , पुष्प , दोब के साथ पूजन कर जल चढाकर देश व परिवार मे सुख शान्ति की कामना की । इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान भोले के भजन गाकर सामुहिक नृत्य किया । भगवान शिव परिवार के भोग प्रसाद चढाकर सामुहिक महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें मधु फुलवानी , नीता गोयल, पार्षद ऋतुका सोनी, सुषमा गोविंदानी ,शशी गोविंदानी, पुष्पा श्री वास्तव, आदि महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment