उज्जैन के महंत दामोदर बैरागी का देरांठू बाईपास किया भव्य स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । उज्जेन के जाने मानें समाजसेवी महंत दामोदर दास बैरागी का गुरूवार शाम देरांठू नसीराबाद हाईवे स्थित होटल शीश महल पर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। श्री बैरागी वैष्णव समाज की पुष्कर में आयोजित बैठक मे भाग लेकर गुरूवार शाम पुष्कर से उज्जेन प्रस्थान के दौरान कुछ देर नसीराबाद हाईवे स्थित होटल पर रूके । इस दौरान नसीराबाद सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों नें महंत दामोदर दास बैरागी उज्जेन सहित अनिल बैरागी उज्जेन, रामेश्वर दास बैरागी उज्जेन का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया।
इस दौरान सुरेन्द्र वैष्णव देरांठू, पत्रकार मुकेश वैष्णव देरांठू, सुरेन्द्र देवमुरारी देरांठू, देरांठू उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा, भाजपा नेता दिनेश चौधरी, पूर्व सरपंच शैतान माली, लोहरवाड़ा पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़, प्रहलाद तेला भटियानी, जन समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट लोहरवाड़ा, मोतीलाल खोरवाल, ताराचंद प्रजापति, ब्रजेश बिस्सा नसीराबाद, पत्रकार अमित चौकडीवाल नसीराबाद, पत्रकार दिलीप राय शर्मा नसीराबाद, पत्रकार अजीत पुरोहित श्रीनगर, पत्रकार विमला वैष्णव देरांठू, पत्रकार जितेन्द्र बालोत नसीराबाद, एडवोकेट हेमंत प्रजापति नसीराबाद, एडवोकेट हंसराज चौधरी भटियानी, सोनू जैन नसीराबाद, पत्रकार कमल मेहरा, पत्रकार श्याम सिंह सांखला, खजान सिंह राणावत, ब्यावर से शिक्षा विद गोविंद पुरी गोस्वामी, दुर्गेश मंदरोला, दिलीप सिहं, विनोद डागर, कमलकांत कीकर सहित अन्य पत्रकार बंधु सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।