जादूगर सम्राट शंकर प्रसिद्ध जादूगर शिव कुमार का बहरोड़ आगमन पर प्रिंटिंग सिटी बहरोड़ कार्यालय पर किया स्वागत

जादूगर सम्राट शंकर प्रसिद्ध जादूगर शिव कुमार का बहरोड़ आगमन पर प्रिंटिंग सिटी बहरोड़ कार्यालय पर किया स्वागत

दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज //अलवर

बहरोड़ मैं आज प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर एवं जादूगर शिवकुमार का बहरोड आगमन पर प्रिंटिंग सिटी बहरोड़ कार्यालय पर अनिल यादव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान व टीम के द्वारा स्वागत किया गया
इस मौके पर जादूगर सम्राट शंकर व जादूगर शिव कुमार का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया और जादूगर शिव कुमार के द्वारा जादूगर सम्राट शंकर को एक मोमेंटो भेंट किया गया
इस मौके पर जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि मैंने सारा जीवन जादू दिखा कर लोगों का मनोरंजन किया और समाज को संदेश दिया, जिससे भारतीय संस्कृति जिंदा रहे, और बताया कि जादू एक शुद्ध कला है जिसको व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ देख सकता है उनकी इस कला को देखते हुए देश में उन्हें बहुत सी जगहों पर सम्मानित किया गया ।
जादूगर शिव कुमार और प्रिंटिंग सिटी बाय रोड, और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना इकाई राजस्थान व राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी इकाई राजस्थान की टीम को धन्यवाद दिया
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अनिल यादव, मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, उपाध्यक्ष जेपी गुर्जर, अलवर जिला उपाध्यक्ष विक्की ज्योतिषी, कोरियोग्राफर अरुण मेहता, डिजाइनर देव वर्मा, अकू बागड़ी, पूर्व MPS रोहिताश यादव, भोतराम मीणा, राजू यादव, मोहित मीणा, एवं पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment