बाल विवाह के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

बाल विवाह के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

लक्ष्मण वर्मा / दिव्यांग जगत
बाल आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित बालमित्र ग्राम बास नरबद में बाल आश्रम संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए बाल पंचायत सदस्य व अन्य बच्चों द्वारा हाथो में तख्ती लेकर , नारे लगाते हुए लोगों को पम्पलेट्स वितरित करते हुए जन जागरूकता रैली निकाल कर व डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया , जिसमें बताया गया कि लड़के की उम्र 30 वर्ष की आयु में लड़की की 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद ही शादी की जानी चाहिए । यदि हम इससे पूर्व बाल ना करते हैं तो यह कानूनी अपराध है जिसके लिए शादी में भाग ले ले लेने वाले पंडित, नाई , हलवाई , टेंट वाले , बाराती , धराती , बैंड बाजे वाले व वहां मौजूद सभी को सजा हो सकती है व लोगों को बाल विवाह क प्रति जागरुकता के पम्पलेट्स भी बांट कर जागरुक किया गया । बाल विवाह रुकवाने के लिए आप जिला स्तरीय जिला कलेक्टर व उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी तहसीलदार संबंधित पुलिस थाना अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment