मौसमी बीमारी को लेकर किया जागरूक
सोडावास 20 अक्टूबर ।
ग्राम पंचायत सोडावास में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में फैल रही मौसमी बीमारियों को लेकर चर्चा की । इस पर कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि सोडावास क्षेत्र सहित आसपास गांव ढाणियों में डेंगू पसार रहा है । चिकित्सा विभाग को बीमारियों से बचाव के लिए कारगर उपाय करने चाहिए । कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोडावास क्षेत्र में डेंगू से कई लोग पीड़ित है । इस दौरान कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में लोगों को बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी । कार्यकर्ताओं ने सोडावास क्षेत्र के आसपास ढाणियों में जाकर लोगों को बुखार डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक किया । कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा विभाग से मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करवाने और कारगर उपाय करवाने की मांग की है । इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव अखिलेश कौशिक , रिंकू गुप्ता , मोनू तिवारी , सुरेश शर्मा , सुंदरलाल पटवा, बाबूलाल अग्रवाल पूर्व पार्षद सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
सोडावास,,, फोटो,,ca,, मौसमी बीमारियों को लेकर जागरूक करते