मां सरस्वती सभी बच्चों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें महिपाल यादव

मां सरस्वती सभी बच्चों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें महिपाल यादव

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुंड़वार /सोडावास के समीपवर्ती गांव आलनपुर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में भामाशाह लक्ष्मीनारायण जांगिड़ के द्वारा बनाए गए सरस्वती माता के मंदिर का उद्घाटन पूर्व विधायक महिपाल यादव के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महिपाल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान लक्ष्मीनारायण जांगिड़ जैसे भामाशाहों का भंडार हमेशा भरा रखें जिससे ये लोग समाज हित में योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहे । मां सरस्वती सभी बच्चों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें जिससे कि बच्चे भविष्य में अपने गांव एवं अपने देश का नाम रोशन करें। विद्यालय प्रधानाचार्य ईशा यादव ने मुख्य अतिथि एवं भामाशाह लक्ष्मीनारायण जांगिड़ का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। प्रधानाचार्या ईशा यादव एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने भामाशाह लक्ष्मीनारायण का आभार व्यक्त किया। गांव आलनपुर में मां सरस्वती की झांकी निकाली गई तत्पश्चात विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में मां सरस्वती प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस अवसर पर जगदीश सरपंच, बलराम चंदेला, मालाराम हवलदार, सुभाष जांगिड़, रामकिशन उप सरपंच, अमीचंद पंच, पवन पंच, रामकुमार जांगिड़, बनवारी हवलदार, सुनील ठेकेदार, हरिराम तंवर, विकास सुठवाल सहित ग्रामीण एवं छात्र – छात्राएं मौजूद रहे

Author: admin

Comments (0)
Add Comment