देरांठू ग्रामीण क्षेत्र मे गायो मे फैला लम्पी स्किन रोग
ग्राम मे पशु चिकित्सक भी नही होने से भी ग्रामीण है परेशान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र मे गायो मे फैल रहे लम्पी स्किन रोग से ग्रामीण परेशान हो रखे हैं । गायो मे फैली रही इस बीमारी मे पूरे शरीर पर फफोले होने से जानवर शीध्र काल के ग्रास बन रहे है । घरो मे रखे पालतू जानवरों को तो ग्रामीण दवा के रुप मे काली मिर्च , हल्दी , सरसो का तेल , जौ का दलिया खिलाने के साथ फिटकरी आदि दवाओं का छिडकाव भी कर रहे है । फिर भी देरांठू मे रविवार सुबह एक ग्रामीण की गया काल कलवित हो गई । जिसे ग्रामीण ने खडडा खुदवाकर उसे दफन किया । ग्राम मे पूर्व मे रहे पशु कर्मचारी की बदली होने के बाद दुसरा कर्मचारी आज तक नही आया । जिससे 5000 की आबादी वाले ग्राम मे जानवरो के लिए सरकारी प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध नही मिल पा रही है । ग्रामीण महंगी दवाईयां बाजार से खरीद कर जानवरों का ईलाज कर रहे । कई आवारा जानवरो मे भी यह रोग फैलने से ग्रामीणो मे दहशत उत्पन्न हो रही है । ग्रामीणो ने उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद से मांग करी है कि ग्राम मे शीध्र पशु चिकित्सा शिविर लगवाकर जानवरों के लिए निशुल्क दवा उपलब्ध कराये । साथ ही बदली हुऐ पशु कर्मचारी के बदले अन्य कर्मचारी की नियुक्ति भी शीध्र कराने की मांग की है । जिससे ग्रामीणो को जानवरों के लिऐ प्राथमिक चिकित्सा यही पर मिल सके ।