सेड़वा सरहद के सारला में भीषण
आग से लाखों का नुकसान,
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया
अचानक घर में आग लगने से 10 ढाणियों को लिया चपेट में कीमती सामान पूरी तरह जलकर हुआ राख
सेड़वा तहसील के सारला ग्राम पंचायत में अचानक लगी घर मे आग घर में गैस की टंकी होने के कारण कई घरों को लिया चपेट में जिसमें करीब 10 घर जलकर हुए राख साथ में कीमती सामान भी जला
ठाकराराम पुत्र राजूराम दोपहर करीब 4 बजे के आस पास लगी आग आग लगने से करीब 10 ढाणिया पूरी तरह जलकर नष्ट होगयी मोके पर सेड़वा तशीलदार ओर बाखासर थाना हैड कांस्टेबल दुर्गाराम सारला पटवारी सारला सरपंच पहुँचे दमकल वाली गाड़ी अभी तक नही पहुँची मोके पर ग्रामीणों ने बड़े मस्कत के बाद करीब 2 घण्टे बाद आग पर पाया काबू
दस घर पके और कचे पुरी तरह नष्ट हो गए हैं चार मवेशी जलकर पुरी तरह नष्ट हो गए और घर का पूरा साजो सामान वस्त्र अनाज गहने और सारा जो घर में रखा सामान था पूरी तरह नष्ट हो गया
जिस टाइम आग लगी उस टाइम परिवार के सदस्य किसी दूसरे के खेत में मजदूरी के लिए गए हुए थे जब आग लगने का समाचार मिला तो दौड़ते हुए आए और विलाप करने लगे और आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया आग किस कारण से लगी उसका कोई पता नहीं लग पाया है