सवाईमाधोपुर. उज्जैन(मध्यप्रदेश) में दूल्हन के परिजन दूल्हे का इंतजार कर रहे थे लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। हादसे के बाद दूल्हन का परिवार व दूल्हे के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दूल्हन व चौथकाबरवाड़ा में दूल्हे के घर भी लोगों की भीड़ जमा हो गर्ई। सभी दूल्हे के परिजनों को संवेदना देते दिखे। चौथकाबरवाड़ा से उज्जैन(मध्यप्रदेश) जा रही दूल्हे की गाड़ी रविवार सुबह सवा पांच बजे अचानक से अनियंत्रित होकर चम्बल नदी में कूद गई। इसमें सवार दूल्हे सहित नौ जनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद कोटा कुन्हाड़ी थाना पुलिस व नगरपरिषद की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान नाव व क्रेन की सहायता से कार व सभी शवों को बाहर निकाला। हादसे में करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को नदी से बाहर निकाला। कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि मृतक दूल्हा अविनाश हरिजन निवासी चौथकाबरवाड़ा के हरिजन बस्ती का है। इसके अलावा दूल्हे का बड़ा भाई केशव हरिजन, दूल्हे का बहनोई शुभम हरिजन, चालक इस्लाम मोहम्मद सहित नौ जनों की मौत हो गई। घर पर मचा कोहराम खुशी-खुशी बारात लेकर चौथकाबरवाड़ा से उज्जैन जा रही दूल्हे की गाड़ी चम्बल नदी में कूदने की सूचना जैसे ही घर पर परिजनों को मिली। तो घर व आसपास में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा इतना बड़ा था कि जिसको सूचना मिली वह परिजनों के घर पहुंचे ढांढस बंधाया। बहिनका घर भी उजड़ा हादसे में दूल्हे के साथ सवार बहनोई शुभम की भी मौत हो जाने के कारण का बसा-बसाया घर भी उजड़ गया है। जानकारी के अनुसार की दो माह पहले ही शादी हुई थी। लेकिन हादसे में बहनोई की मौत हो जाने के कारण * का भी पूरा घर उजड़ गया। अनियंत्रित होकर चम्बल में जा गिरी कुन्हाड़ी थाने के एसएचओ गंगासहाय ने बताया कि सुबह करीब सवा 5 बजे दूल्हे की गाड़ी चम्बल नदी में अचानक से जा गिरी। इसके बाद सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम तथा क्रेन को मौके पर बुलाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। इसमें सभी के शव मिले। उधर, अभी किसी का भी शव चौथ का बरवाड़ा नहीं पहुंचा है। वहीं सभी शवों को कोटा के राजकीय अस्पतााल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल, अभी तक किसी भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। वहीं चौथकाबरवाड़ा से भी लोग घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हुए।