लोक सेवक समिति भिरानी ने अपने दिवंगत संस्थापक सदस्य व शिक्षक जांगिड़ को 5वीं पुण्य तिथि पर किया याद

लोक सेवक समिति भिरानी ने अपने दिवंगत संस्थापक सदस्य व शिक्षक जांगिड़ को 5वीं पुण्य तिथि पर किया याद
-नियामत जमाला-
भादरा, 2 दिसंबर/ लोक सेवक समिति भिरानी के संस्थापक सदस्य व शिक्षक स्व.रमेशचंद्र जांगिड़ की पांचवीं पुण्य तिथि पर गुरुवार को समिति सदस्यों व ब्लॉक सदस्य कुलदीप बेनीवाल आदि ने गांव के पुस्तकालय भवन भगतसिंह पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में समिति के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

विदित रहे कि लोक सेवक समिति ने स्व.जांगिड़ की पुण्यतिथि पर इस बार श्रद्धांजलि सभा के साथ साथ 5 दिसंबर को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 5 दिसंबर को गांव के वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाने एवं 6 दिसंबर को गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में लडके व लड़कियों के अलग अलग वर्ग की 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाने का भी निर्णय भी लिया है।
फोटो- श्रद्धांजलि अर्पित करते समिति सदस्य आदि

Author: admin

Comments (0)
Add Comment