लोक सेवक समिति भिरानी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
-नियामत जमाला-
भादरा, 5 दिसंबर /गांव भिरानी की लोक सेवक समिति के तत्वावधान में रविवार को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गांव सहित मुख्य सड़क पर अनेक वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाए गए व वाहन चालकों को वाहनों को सावधानी से नियमों का पालन करते हुए चलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अनेक सदस्यों सहित अन्य ने भाग लिया व वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए। इसमें चारा तूड़ी फूस ढोने वालों गांव के ऊंटगाड़ियों सहित अन्य वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए गए। लोक सेवक समिति भिरानी ने अपने दिवंगत संस्थापक सदस्य स्व.रमेश चन्द्र जांगिड़ की स्मृति में यह आयोजन किया। समिति इसी कड़ी में सोमवार को लड़के व लड़कियों की अलग अलग 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित करेगी। विदित रहे समिति के संस्थापक सदस्य रमेश चन्द्र जांगिड़ का पांच वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास हो गया था।
फोटो-वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाते समिति सदस्य