स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन पत्र ऑनलाईन आमन्त्रित

स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन पत्र ऑनलाईन आमन्त्रित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सफाई कर्मियों से स्वरोजगार के लिए ऑनलाईन ऋण आवेदन आमन्त्रित किए गए है। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव ने बताया कि राजस्थान राज्य के समस्त अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग एवं सफाई कर्मचारियों को राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (अनुजा निगम ) के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऑनलाईन ऋण आवेदन आमन्त्रित किए गए है। इसकी अन्तिम तारीख 31 जनवरी है। अनुसूचित वर्ग के 18 से 60 वर्ष के व्यक्ति इसमें ऋण लेने के लिए आवेदन कर विकास की मुख्य धारा में शामिल हो सकते है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में इसमें 50 हजार से 5 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसकी ब्याज दर 4 से 6 प्रतिशत है एवं पुर्नभरण की अवधि 5 वर्ष निर्धारित की गई है। ऋण में सफाई कर्मचारी वर्ग की महिलाओं व दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाती है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment