मुंडावर विधानसभा की आजीवन समर्पण निधि बैठक नीमराणा महावर धर्मशाला मै जिला अध्यक्ष बलवान सिहं यादव की अध्यक्षता मै संपन्न हुई
मुडांवर पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत
आज भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर के मुंडावर विधानसभा की आजीवन समर्पण निधि बैठक निमराना महावर धर्मशाला में जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ प्रारंभ हुआ । प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा समर्पण निधि के माध्यम से भाजपा का हर कार्यकर्ता समर्पण करके आत्मनिर्भर भारत का निर्माण में भागीदारी निभाएं । समर्पण निधि के जिला प्रभारी सोमकांत शर्मा मैं अपने उद्बोधन में कहा समर्पण से स्वावलंबन भाव पैदा होते हैं जो पार्टी एवं देश के लिए हितकारी है । जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने आभार प्रकट करते हुए कहा हर कार्यकर्ता समर्पण निधि में बढ़-चढ़कर भाग ले । इस अवसर पर निधि के जिला संयोजक महासिंह चौधरी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जिला महामंत्री उमेद सिंह भाया जिला पार्षद सुनील प्रवक्ता मुंडावर प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता उपप्रधान गिरधारी लाल चौधरी मंडल अध्यक्ष चौहान विजय मेघवाल सीताराम चौधरी मंडल प्रभारी जगदीश सूद मनोज नंबरदार हर्ष यादव आईटी जिला संयोजक पं. वीरू भारद्वाज महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता योगी भाजयुमो जिला महामंत्री नगेंद्र सिंह शेखावत अनिल शर्मा मुकेश लखेरा लाभ सिंह चौधरी पंचायत समिति सदस्य मुकेश घनश्याम रामअवतार एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।