भवानीखेडा मे उचित मूल्य की दुकान का लाईसेंस निलंबित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के भवानीखेडा मे खाद्यान्न वितरण में अनियमितताए पाए जाने पर में उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया ।
डीएसओ विनय कुमार शर्मा ने यह आदेश जारी किए । आकस्मिक निरीक्षण में श्री मति किरण जैन की दुकान में पाया गया कि 60 क्विंटल खाद्यान्न का गबन हुआ था । वैकल्पिक व्यवस्था हेतु दुकानदार किशनलाल गुर्जर, उचित मूल्य दुकान, ग्राम धोलादांता( नांदला) को अग्रिम आदेशो तक रसद सामग्री का वितरण करने के दिए निर्देश ।