बीड़ी श्रमिक, निर्माण मजदूर महिला, आशा सहयोगिनी को मोबाइल वितरण के लिए लिखा पत्र

बीड़ी श्रमिक, निर्माण मजदूर महिला, आशा सहयोगिनी को मोबाइल वितरण के लिए लिखा पत्र

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को मोबाइल वितरित किए जा रहे है। नसीराबाद नगरपालिका की निवर्तमान प्रथम अध्यक्ष शारदा मितल वाल गोमा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया की सरकार द्वारा विधवा और विधार्थी , बालिका, मनरेगा महिला को मोबाइल दिया जा रहा है , परंतु बीड़ी श्रमिक ,महिला मजदूर , आशा सहयोगिनी जो अल्प वेतन में अपना जीवन यापन कर रही हैं , उन्हें सरकार द्वारा इस सरकारी योजना में लाभ नही दिया जा रहा है ।आज के समय में इनकी आर्थिक स्थिति सही करने के लिए अगर सरकार द्बारा उन्हें भी अगर मोबाइल मिले तो वो भी मोबाइल के माध्यम से सही जानकारी से अपना उद्योग और स्व रोजगार चला सकेगी , जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । इनके लिए स्मार्ट मोबाइल खरीदना कम आय के कारण खरीदना असंभव है
इसलिए बीड़ी श्रमिक ,महिला मजदूर और आशा सहयोगिनी को भी सशक्त बनाने के लिए योजना में शामिल करे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment