विश्व मजदूर दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्बारा भवानीखेडा मे ग्रामीणों को दी कानून सम्बन्धी जानकारी

विश्व मजदूर दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्बारा भवानीखेडा मे ग्रामीणों को दी कानून सम्बन्धी जानकारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) आदेशानुसार तालुका नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने एक मई को ग्राम पंचायत भवानी खेड़ा में ग्रामीणों को विश्व मजदूर दिवस के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि देश-दुनिया में मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है। इसके साथ ही मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना और शोषण को रोकना है। मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देना होता है, इसे लेबर डे और श्रमिक दिवस भी कहा जाता है। व 13 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समाजसेवी ज्ञान सिंह , दिनेश प्रजापत , मुन्ना रावत , राम सिंह रावत तथा अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कर प्रचार प्रसार किया तथा लोगो को बताया कि लाखों केस कोर्ट में पेंडिंग है। अपने केस के चक्कर में एक व्यक्ति का समय धन और मानसिक स्वास्थ्य सब की हानि होती है । लेकिन अगर लोक अदालत का दरवाजा खटखटाया जाए तो कई तरह केसेजो का निपटारा शीघ्र ही होता है । इस दौरान ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता के पेम्पलेट वितरण कर किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 8306002101 पर संपर्क करने के बारे में बताया गया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment