राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारियाँ
-नियामत जमाला –
भादरा, 9 नवंबर / राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार स्थानीय ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष कमल लोहिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में पेन इंडिया अवेयरनेस एंड ऑउट रीच कैंपन अभियान के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सिस्को बैवेक्स के माध्यम से वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्रीश्याम इन्टरनेशन स्कूल भादरा के साथ किया गया। इस ऑनलाइन विधिक साक्षरता शिविर से जुड़े विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को कमल लोहिया अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने विधिक सेवा दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि समाज के गरीब और कमजोर वर्ग भी गरीबी या अन्य किसी निर्योग्यता के कारण न्याय प्रदान करने से वंचित न रहे, इस हेतु ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सुश्री निधि पूनियां सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मैजिस्ट्रेट द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा सभी को समान न्याय प्राप्त हो तथा सभी को समान अवसर मिले इसके लिए मिलजुल कर प्रयास करना होगा, सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना होगा की जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवा दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को बिना जाति-धर्म और वर्ण देखे न्याय मिले का है। ऑनलाइन विधिक साक्षरता शिविर में भाग लेने वाले अमरनाथ शर्मा प्रधानाचार्य, ओमप्रकाश शर्मा स्कूल प्रबंधक, पवन गोस्वामी कम्पयूटर ऑपरेटर एवं अन्य स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
फोटो _ऑनलाइन आयोजित विधिक शिविर में जानकारी देते न्यायाधीश