अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर दिलवाडा मे विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर दिलवाडा मे विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) के आदेशानुसार तालुका नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने रविवार को ग्राम पंचायत दिलवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणो को विधिक जानकारी दी । साथ ही बताया कि वरिष्ठ नागरिक दिवस क्यों मनाया जाता है?
इस दिन को मनाने का मकसद दुनियाभर के बुजुर्गों को सम्मान देना था । उन्हें सम्मान देकर यह बताना था कि वे हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण है ।
सीनियर सिटीजन के साथ बिताए समय घर के बुजुर्गों के साथ बैठ कर बातें करे , अगर उन्हें कोई समस्या है तो उसे बैठकर सुलझाए । ऐसा करने से उन्हें
अकेला फील नहीं होगा । बुढ़ापे में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होता है। घर में कोई भी काम करने से पहले बुजुर्गों की राय लेना न भूले । बुजुर्गों को हर दिन व्यायाम और योग करने की सलाह दे । इस पर समाज सेवी सियाराम वैष्णव , राजेंद्र माली , चमन वैष्णव , दिनेश प्रजापत , राजू गोयत , भूरा चौधरी आदि मौजूद रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment