प्रतिकर क्षतिपूर्ति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर का देरांठू मे हुआ आयोजन

प्रतिकर क्षतिपूर्ति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर का देरांठू मे हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) के आदेशानुसार तालुका नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने गुरुवार को ग्राम पंचायत देराठू में पीड़ित प्रतिकर क्षतिपूर्ति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया और अपराध से पीडित व्यक्ति को राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना 2011 के तहत सहायता प्रदान की जाती जानकारी दी । योजना के तहत ग्रामीणों को बताया कि अपराध से हानि या क्षति से ग्रस्त हुए और पुनर्वास की अपेक्षा रखने वाले ऐसे पीड़ितों और उनके आश्रितों को प्रतिकर दिलवाने के लिए निधि कोष का निर्माण किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में इन आवेदनों का निस्तारण किया जाता है व 13 मई को होने वाली वर्ष 2023 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एडवोकेट रवि कुमार चौधरी , खजान सिंह राणावत , अरविंद चौधरी , मोहन प्रजापत , दीपक कुमार जैन , शैतान प्रजापत , सत्यनारायण नायक , कानाराम जाट , जगदीश प्रजापत , राहुल प्रजापत आदि के साथ मिलकर प्रचार प्रसार किया व निशुल्क विधिक सहायता के पेम्पलेट वितरण कर किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 8306002101 पर संपर्क करने के बारे में बताया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment