मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर व जिला पुलिस अधीक्षक श्री मति वंदिता राणा अजमेर के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जांगिड़ , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराजमल मीना व आईजी राजेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशन में 110 टीमों व 545 जवानों ने एक साथ नकबजनी , चोरी व सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई व धरपकड़ हेतू एरिया डोमिनेशन के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही के तहत वृताधिकारी के नेतृत्व में पुलिस थानों की 110 टीमों का गठन किया जाकर 545 पुलिस कर्मियों द्बारा अजमेर के विभिन्न थानों क्षेत्रों में दबिश देकर लोकल एवं स्पेशल एक्ट के कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें स्थाई वारंटी और 170 वी एन एस एस सहित कुल 407 लोगों को हिरासत में लिया गया और 54 वांछित अपराधीयो को पकड़ा गया। चोरी, नकबजनी व सम्पत्ति अपराधों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। 10 नए मामले लोकल व स्पेशल एक्ट के तहत दर्ज हुए। तीनों एएसपी की निगरानी में यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने कहा, ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।