कांग्रेसी की ऐतिहासिक रैली में लाखों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब केजी कौशिक

कांग्रेसी की ऐतिहासिक रैली में लाखों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब केजी कौशिक

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

बानसूर राहुल गांधी के आव्हान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के शासन में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ आयोजित हल्ला बोल रैली में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के निर्देशानुसार दिल्ली के रामलीला मैदान में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक रैली में बानसूर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही तानाशाही शासन करते हुए आमजन की जेबें ढीली की है। महंगाई को शीर्ष चरमोत्कर्ष पर ले जा रहे हैं, एक गरीब तबके का शोषण किया है। कांग्रेस पार्टी ने जब भी इनकी तानाशाही रवैए का पुरजोर विरोध किया है। तब तब उनकी दमनकारी नीतियों से आवाज के दबाया गया है। किंतु कांग्रेस पार्टी गरीब किसान एवं आमजन की आवाज को बुलंद करते हुए हमें साथ खड़ी है। इस द्वारा उनके साथ हरिशंकर रावत, राजेंद्र यादव, इंतिजान खान, मनोज तक्षक, गजनेश शर्मा, सीताराम यादव, महेंद्र कुमार, नवीन सैनी, नरेश अग्रवाल, कर्मवीर यादव, अभिषेक शर्मा, संदीप जांगिड़, राकेश कुमार, मातादीन शर्मा, धनशीराम प्रजापत, नरेश कुमार, विकास कुमावत, अमित यादव सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment