मौज नाथ गौशाला में खिलाए आयुर्वैदिक ओषधी युक्त लडडू

मौज नाथ गौशाला में खिलाए आयुर्वैदिक ओषधी युक्त लडडू

उत्कृष्ट कार्य हेतु शुभेच्छा अध्यक्ष एवं सचिव का किया सम्मान l

पंडित पवन भारद्वाज// दिव्यांग जगत
बहरोड शुभेच्छा फाउंडेशशन बहरोड़ एवं राष्ट्रीय अंगिरा धाम विकास संस्थान अंगारी थानागाजी के संयुक्त तत्वाधान में , हमारी गाय माता और गौ वंश को घातक बिमारी लम्पी स्किन डिजीज से बचाने की पहल करते हुए बाबा मौज नाथ गऊ शाला में गायों को आयुर्वेदिक दवाई ( लड्डू ) खिलाने का कार्य किया। इस पुनीत कार्य में शुभेच्छा फाउंडेशशन की ओर से सचिव अनुपमा शर्मा , प्रवक्ता राजेश शर्मा, अध्यक्ष डा. विजय मंडोवरा, सी.ए.विजेन्दर (विष्णु जी), अंगारी धाम विकास संस्थान अंगारी के अध्यक्ष मदन लाल का अहम सहयोग रहा । कार्यक्रम में समाज के लोगों की भी उपस्थिति रही। जगदीश नरैठ , मुकेश जांगिड थानागाजी ,ओम प्रकाश थानागाजी ,राम किशोर गुढा, बाबू लाल द्वारापुर , राम नरेश आगर, रामप्रताप द्वारापुर, महेश धैतल , संतोष , योगेश लाला राम , द्वारापुर एवं गऊशाला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश , कोषाध्यक्ष फूल चंद आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम संत शिरोमणि श्री श्री बेअंत नाथ महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु शुभेच्छा अध्यक्ष डॉ विजय मंडोवरा एवं प्रवक्ता राजेश शर्मा का साफा एवं फूल माला पहनाकर तथा सचिव अनुपमा शर्मा का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया l

Author: admin

Comments (0)
Add Comment