20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान को पदभार ग्रहण करने पर श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने दी बधाई
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत /अलवर
माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा डॉ चंद्रभान को 20 सूत्रीय कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज उन्होंने सचिवालय में कार्यालय 2102 में अपना पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रुकमणी कौशिक ने उनके निवास स्थान पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।