क्षत्राणी कल्प परिवार नसीराबाद द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को दे रहे पेंशन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद में आर्थिक स्थिति से कमजोर विधवा क्षत्राणी सा की मासिक पेंशन शुरू की गई।
जय राजपुताना संघ के नेतृत्व में विप्सा रेटा की प्रेरणा से चलाई जा रही यह मुहिम क्षात्र धर्म से प्रेरित व समाज के उत्थान के लिए प्रेरणीय है। इस दौरान कैप्टन प्रितम सिंह जामोला , दशरथ सिंह नाथूसर , राजेन्द्र सिंह देराँठू , दौलत सिंह ढाल , खजान सिंह देराँठू व हरिसिंह राठौड़ नान्दला उपस्थित रहे । क्षत्राणी कल्प द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर , विधवा क्षत्राणीयों को पेंशन व सिलाई मशीन दी जाती है । साथ ही समाज के होनहार छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती हैं । इस मुहिम के केप्टन ने सभी राजपूत समाज से आग्रह किया है कि इस मुहिम को आगे बढाने के लिए इसी तरह अपना योगदान करते रहे ।