कोटकासिम प्रधान ने विभिन्न कार्यक्रमो में पहुंच निभाई अपनी भूमिका

कोटकासिम प्रधान ने विभिन्न कार्यक्रमो में पहुंच निभाई अपनी भूमिका

पंडित पवन भारद्वाज(कोटकासिम,अलवर)
कोटकासिम प्रधान डॉ.विनोद कुमारी सांगवान ने सोमवार को गांव के पास स्थित श्मशान घाट और बिजली फीडर परिसर के आस पास छायादार पोधों का रोपण किया। पोधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत झाडका की तरफ से किया गया। इससे पूर्व गांव के शिव मन्दिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंच मन्दिर में भोलेनाथ के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई और भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। आपको बता दे सांगवान अपने दैनिक कार्यक्रम रूपरेखा में धार्मिक कार्यक्रमों में जाना प्राथमिकता में रखती हैं यही कारण है कि क्षेत्र में इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इस मोके पर झाडका सरपंच प्रतिनिधि शीशराम चौधरी,रामकरण,प्रकाश,सुरत, साधुराम आदि गणमान्य लोगों के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment