*किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण
गुलाबपुरा/हुरडा।मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
भाजपा प्रदेश जिला संगठन के निर्देशानुसार हुरड़ा मंडल के सनोदिया ग्राम में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सनोदिया ग्राम में पौधारोपण किया गया ! जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने कहा की वृक्ष धरती का शृगार है शुद्ध स्वच्छ पर्यावरण लिए वृक्ष महत्वपूर्ण होने के साथ ही फल फ़ुल ओषधियों के साथ अति महत्वपूर्ण आवश्यकताओ की पूर्ति भी पौधों से ही होती है व सभी को इस वर्षा ऋतु में पाँच पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया । इस मौक़े पर भाजपा किसान मोर्चा हुरड़ा मंडल महामंत्री रघुवीर सिंह राठौड़, ईश्वर लाल गुर्जर, छितर मल तेली, पप्पू लाल तेली, पप्पू लाल भील, स्नेहलता सरगरा, मीरा गुर्जर, रामू देवी, सीता वर्मा, ब्रह्मा मेघवंशी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे !