किसान मोर्चा ने रखी टिफिन सभा

किसान मोर्चा ने रखी टिफिन सभा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर ।राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आह्वान पर समस्त भारत मे आयोजित किसान सभा के दौरान प्रदेश मे भी बुधवार को समस्त जिला मुख्यालय पर टिफिन सभा का आयोजन रखा गया । इस सभा के तहत नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र मे बामणियां बालाजी स्थान पर यह सभा रखी गई । किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भवंरलाल बूला ने बताया कि आयोजित इस सभा मे पुष्कर विधायक सुरेश सिह रावत , नसीराबाद विधायक रामस्वरूप चोधरी , किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश अडितवाल , मोर्चा जिला प्रभारी व सरपंच संघ पीसांगन अध्यक्ष शक्ति सिह रावत ,जिला उपाध्यक्ष भगवान दत्त शर्मा , महामंत्री संतोष दगदी , उपाध्यक्ष भोलाराम गुर्जर , प्रहलाद पूनिया , सम्पत गैणावत खरवा , योगेन्द्र सिह भवानीखेडा , जिला उपाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ शेरगढ़ (मसूदा) सहित कई क्षेत्रों से आये किसान मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे ।सभी सदस्यो ने अपने अपने घऱो से लाये टिफिन से सामुहिक बैठकर भोजन किया ।इस अवसर पर पुष्कर विधायक रावत ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित मे किऐ जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी । नसीराबाद विधायक लाम्बा ने भी केन्द्र मे मोजूद भाजपा सरकार द्बारा किसानों के हित मे किऐ जा रहे कार्यों के बारे मे जानकारी दी। ओर कहां कि एक आह्वान पर समस्त जिले के कार्यक्रर्ता अपने अपने घरो से टिफिन लाकर एक जगह बैठकर सामूहिक भोजन किया । इस दौरान लाम्बा ने सरकार द्वारा किसानों के हित दी जा रही योजनाओं के बारे मे भी विस्तृत से जानकारी दी । अध्यक्ष बूला ने एक आह्वान पर आये समस्त जिले से किसान मोर्चा के कार्यक्रताओं का आभार व्यक्त किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment