पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की किसान महापंचायत ने मनाई जयंती
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता , ट्रक ड्राइवरों के हक में कानून बनाने वाली स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती सराना बस स्टैंड के पास स्थित पंचकोट पर किसान पंचायत का आयोजन कर पायलट साहब को श्रद्धांजलि दी गई। किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बालूराम भीचर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट सदैव शिक्षा पर जोर देते थे एवं वह कहते थे कि , किसान के बेटे व बेटियों को उन पदों पर देखना चाहते हैं जहां देश की नीतियां बनती हैं। जब उन्हें मौका मिला और वे केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राज्य मंत्री थे तब माल भाड़ा ट्रक एवं पैसेंजर कार के ड्राइवरों के हितों में कानून बनाया । ट्रक कार से सड़क दुर्घटना होने से किसी भी जनहानि मौत एवं घायल होने पर पुलिस आई पी सी की धारा 279 व 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी जब्त करती है । तो इस कानून में राजेश पायलट ने संशोधन करवा कर नई धारा 304 A जोड़ी जिसमें ड्राइवर की गाड़ी से पहले न्यायालय में जमानत होगी । क्योंकि मोटर मालिक पहले अपनी गाड़ी को छुड़वा लेते थे व ड्राइवरों की कोई सुध नहीं लेते थे । ड्राइवर जेलों में निर्दोष सजा काटते थे । इस कानून के बनने से गाड़ी से पहले ड्राइवरों की जमानत होने लगी थी । राजेश पायलट का जन्म एक मध्यवर्ग में परिवार में 10 फरवरी 1945 में हुआ था । उन्होंने अपने दम पर देश की राजनीति में नई पहचान बनाई । उनकी जयंती पर सराना पंचायत समिति सरवाड़ में किसान पंचायत आयोजित करके श्रद्धांजलि अर्पित कर किसान महापंचायत ने प्रस्ताव पास कर भारत सरकार को भेजे गए।
जिनमें ट्रक माल भाड़ा पैसेंजर कार टिकट और डीजल खपत रोड टोल टैक्स पर ट्रक ड्राइवर को इन सब पर ड्राइवर टैक्स के रूप में रूपये 0.10 से 0.25 के रूप में लाइसेंस धारी ड्राइवरों के बैंक खाते में सीधा ऑनलाइन जमा होना चाहिए ।
ट्रक ड्राइवर की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए व घायल होने पर 7 लाख रुपये की सहायता भारत सरकार व राज्य सरकार दे । जयन्ती कार्यक्रम मे ग्रामीण कानाराम खटीक, महेंद्र , सत्यनारायण, राजेंद्र सिंह, गोपाल, लादू भीचर ,ओमप्रकाश ,भागचंद, अर्जुन, गिरधारी, शैतान खटीक, मोहन ,रमेश, सुरेश रियाड, बद्रीलाल जाट ,महिपाल पटेल, सुखपाल, रामरतन, बरकत अली, गणेश मेवाड़ा आदि मौजूद रहे।