सरायकला में खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन

सरायकला में खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत मुंडावर
मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम सरायकलां में आयोजित खो खो प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच संघ प्रदेश महासचिव व जसाई सरपंच वीरेंद्र पंडित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच वीरेंद्र पंडित ने कहा कि खिलाडी खेल को खेल भावना से खेले व अपनी प्रतिभा को निखराते हुए आगे बढ़े । इसके बाद अतिथियो द्वारा प्रथम स्थान पर जयपुर, द्वितीय स्थान पर सराय कला,तृतीय स्थान पर खुडियाना,चर्तुथ स्थान पर रही सराय कला द्वितीय की टीम को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया। ज्ञात रहे समाजसेवी डॉ राकेश जाट ने प्रतियोगिता का प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ पुरूस्कार प्रतियोगिता शुभारम्भ पर कमेटी को सौंपा था। इस अवसर पर सरपंच उम्मेद चौधरी, राकेश शर्मा, भूपेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र जैन, महेन्द्र भारद्वाज, हवासिंह, बबलू, नरेश, पुनीत, मोनू, प्रदीप, लती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment