मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
केकड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
20 लाख रुपए का उड़द से भरा टेलर बरामद
अजमेर । केकडी मे पिछले दिनों टेलर के जरिए बीकानेर भेजा उडद सहित टेलर चालक लापता हो गया था । जिस पर ओमप्रकाश मूंदडा ने केकडी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस द्वारा की गई सफलतम कार्यवाही पर आज 20 लाख रुपए की लागत से भरा टेलर उडद सहित आरोपी टेलर चालक सहित अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । आज एएसपी घनश्याम शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खूलासा किया । प्रेस कॉन्फ्रेंस मे डीएसपी खींव सिह राठौड़ व थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय भी मोजूद थे ।