REET फॉर्म भरते समय रखें यह ध्यान,नही तो हो जाएगी दिक्कत

REET-2021 लेवल वन कटऑफ जारी:

SC में 125 और ST 117 का कटऑफ रहा, जनरल में पुरुष व महिला को 133 अंक होने पर नियुक्ति मिलेगी

सुखराम मीणा /दिव्यांग जगत

अलवर- राजस्थान की बहुप्रतिक्षित में रीट- भर्ती 2021 लेवल वन कटऑफ रविवार देर रात को जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को मई तक नियुक्ति दे दी जाएगी। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को मई तक नियुक्ति दे दी जाएगी। काफी लंबे से कटऑफ का इंताजार किया जा रहा था। कटऑफ जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रारम्भिक व माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशालय कट ऑफ जारी करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी खुले रहे।

सफल कैंडिडेट्स को मई में मिलेंगी नियुक्ति

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कटऑफ जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा- जल्द से जल्द नियुक्ति देने का प्रयास किया जाएगा। अवकाश के दिन भी शिक्षा निदेशालय ने काम किया और कट ऑफ जारी की। 15 हजार 500 पदों के लिए हो रही इस मशक्कत में कुल पदों से डबल कैंडिडेट्स को शामिल किया गया था। अब जारी हुई कटऑफ के आधार पर कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की लिस्ट अब जिलों को भेजी जाएगी। जिला परिषद इन चयनित कैंडिडेट्स के नाम का अनुमोदन करेगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र जिला शिक्षा अधिकारी जारी करेंगे।

ये रही हैं अंतिम चरण की कट ऑफ:-

REET लेवल-वन में चयनित कैंडिडेट्स को टीचर पद पर नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग ने रविवार देर रात फाइनल कट ऑफ जारी कर दी। General में पुरुष व महिला को 133 अंक होने पर नियुक्ति मिल जाएगी। वहीं, OBC महिला व पुरुष में दो अंक कम यानी 131 अंक पर ही नियुक्ति मिल जाएगी। SC में 125 और ST मे 117 का कटऑफ रहा है। इसके साथ ही जन्म तारीख भी दी गई है

दिव्यांग जगत जॉब अलर्ट-
रीट परीक्षा 2022 के आवेदन आज से शुरू –

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर शुरू होगी। वर्ष 2021 के लेवल-2 के आवेदकों को 2022 के लेवल-2 के पेपर के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। रीट 2021 की लेवल-2 परीक्षा के रद्द होने के चलते 2022 के लेवल-2 के पेपर में शुल्क की छूट दी गई है। रीट परीक्षा 2022 23-24 जुलाई को प्रस्तावित है। आवेदकों की संख्या एवं विश्वसनीय परीक्षा केन्द्रों की उपलब्धता के दृष्टिगत परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 से आगे की तिथियों को भी रखा जा सकता है।

Author: admin

REETREET NEWS
Comments (0)
Add Comment