Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में एक बार फिर वो ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब किसी कंटेस्टेंट ने 7.5 करोड़ रुपये के लिए गेम खेला. दिल्ली के शाश्वत गोयल 1 करोड़ रुपये का सही जवाब देकर करोड़पति बन गए. ये पल हर किसी के लिए खास था, क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है जब कोई कंटेस्टेंट शो में करोड़पति बनता है.
हारकर भी जीत गए शाश्वत
शाश्वत गोयल जब 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बने तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या वो 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे. शाश्वत अपने गेम को लेकर काफी कॉन्फिडेंट दिखे. उन्होंने 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब दिया, लेकिन अफसोस उनका जवाब गलत निकला.
- पुष्कर के परहुता पहाडी के शिखर पर स्थित मणि वैदिक शक्ति पीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर लोट रहे पंडित व बटुको पर मधु मक्खियों ने किया हमला, हमले में 13 पंडित हुए घायल, दो घण्टे के रेस्क्यू करके सभी घायल पंडितों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया
- जयपुर के सारांश स्टूडियो में सजे राजस्थानी सुर, एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के गीत की रिकार्डिंग सम्पन्न
- ब्रेकिंग न्यूज(सनसनीखेज खबर)
- चैत्र नवरात्रि पर व्यवस्था हेतू राजगढ़ भैरव धाम पर आयोजित हुई प्रशासनिक बैठक, तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
- बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में शारदीय नवरात्रि पर चलेगा अखण्ड रामायण पाठ
- केकड़ी में 1 मई को होगा वैष्णव बैरागी समाज का प्रथम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, पदाधिकारी घर घर जाकर निमन्त्रण पत्र देने के साथ जुटा रहे सहयोग राशि
- जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की है पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें – जिला कलेक्टर
- राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास अजमेर द्बारा दिव्यांग बच्चों के लिए दो दिवसीय निशुल्क थेरेपी परामर्श शिविर का किया शुभारंभ
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधार्थियों ने उकेरी अपनी रचनात्मक भावनाये
- प्रशासनिक अधिकारियों ने नसीराबाद शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को किया आसक्त
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम तबीजी में
ऐसे में करोड़पति बनकर भी शाश्वत गोयल करोड़पति नहीं बन पाए. उन्हें सिर्फ 75 लाख रुपये लेकर ही घर लौटना पड़ा. शाश्वत ने भले ही 7.5 करोड़ का गलत जवाब दिया, लेकिन उन्होंने शानदार गेम खेला. अमिताभ भी उनसे काफी इंप्रेस नजर आए.
खाली सीट पकड़कर क्यों रोए शाश्वत?
लेकिन वहां मौजूद हर किसी की आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब शाश्वत गोयल ऑडियंस में जाकर खाली सीट पकड़कर फूट-फूटकर रोए. शाश्वत को रोता देखकर अमिताभ बच्चन भी काफी इमोशनल दिखे. लेकिन शाश्वत ऑडियंस में जाकर क्यों रोए? ये सवाल आपके मन भी होगा.
दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति शो में शाश्वत कंपैनियन के रूप में अपने साथ किसी को भी लेकर नहीं आए थे. उन्होंने ऑडियंस में अपने कंपैनियन की सीट को खाली रखा था. शाश्वत ने बताया कि जब केबीसी शो पहली बार शुरू हुआ था, तब वो अपनी फैमिली के साथ रेगुलरली शो देखते थे. तब उनकी मां हमेशा उनसे कहती थी कि उनका सपना है कि शाश्वत भी हॉट सीट पर बैठें. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में शाश्वत की मां का निधन हो गया. मां के निधन से वो बुरी तरह टूट गए.
शाश्वत ने बताया कि वो अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए केबीसी में आना चाहते थे. शो में शामिल होने के लिए उन्होंने लगातार 9 साल ट्राई किया है. अपनी मां के लिए वो ये शो करना चाहते थे, लेकिन अफसोस अब उनकी मां अपने बेटे को हॉट सीट पर बैठा देखने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं. गेम खेलने के बाद शाश्वत मां को याद करते हैं. वे ऑडियंस में अपने कंपैनियन की खाली सीट पर जाकर फूट-फूटकर रोते हैं. मां के लिए शाश्वत का प्यार और आंसू देखकर सभी इमोशनल होते दिखे.
शाश्वत कहते हैं- आपके लिए, ऑडियंस के लिए, घर बैठे दर्शकों के लिए ये सीट खाली होगी. लेकिन मेरे लिए इस सीट पर जिसको होना चाहिए वो यहां मौजूद है. अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शाश्वत अपनी मां से आज भी कितना प्यार करते हैं. वे भले ही 7.5 करोड़ जीतने से चूक गए, लेकिन उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया.