*महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम मनाई
कारटिया
दिव्याग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया
सेड़वा-
ग्राम पंचायत कारटिया में महाराणा प्रताप की जयन्ती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास को याद किया। इस अवसर पर नेपालसिंह कारटिया कहा कि महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में विश्वविख्यात है। कई देशों के लोगो महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता आन्दोलन चलाये है। मुख्यवक्ता अध्यापक कृष्ण कुमार ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराणा प्रताप के ऐतिहासिक प्रसंगों की व्याख्या करते हुये वीरोत्तेजक कविताएं सुनाई। उन्होंने महाराणा प्रताप के उज्जवल इतिहास को सामने लाने की आवश्यकता जताते हुये महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त व उनके समाज और राष्ट्र को दिये योगदान को याद किया। इस अवसर पर अनोपसिंह, नेपालसिंह कारटिया, बलवंतसिंह, मनोहरसिंह, बाबूलाल, चरण शर्मा, भीखसिंह, राऊराम, शैतान सिंह, पपुलाल, महेंद्रसिंह, धनराज, पिन्टुसिंह सहित ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहें।