करिश्मा मॉडर्न उच्च प्राथमिक विद्यालय सराणा में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह मनाया बड़ी धूमधाम से
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित सराना में शनिवार को करिश्मा मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुक्तिलाल डाबी (जीनगर समन्वय पत्रिका संपादक) व पयाम ए राजस्थान पत्रकार शाहरुख कुरेशी रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की तस्वीर पर माला व दीप प्रज्वलित कर की गई । कार्यक्रम मे विधालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढकर एक रगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किऐ । कार्यक्रम मे आये अन्य अतिथियों में पत्रकार हेमंत प्रजापत , मुकेश वैष्णव चीप ब्यूरो दिव्यांग जगत अजमेर , श्याम सिंह सांखला , रवि चावला, अमित चौकडीवाल , पीयूष जिंदल, निखिल गुर्जर आदि का विधालय की संस्था प्रधान श्री मति कान्ता साखला व कैलाश साखला ने दुपट्टा पहना व शील्ड देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 8 के विद्यार्थियों के तिलक लगा , मुंह मीठा कर विदाई दी गई । कार्यक्रम मे विद्यालय के टापँर रहे सभी छात्र छात्राओं को उपहार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।