मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
करणसिंह जोधा बने, राजस्थान अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, अजमेर के जिला अध्यक्ष
अजमेर । अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ अजमेर जिले के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए । शक्ति सिंह राठौड़ निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष जिला शाखा अजमेर ने बताया कि अजमेर जिले की 11 पंचायत समितियों में ब्लॉक संयोजक के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। अजमेर ग्रामीण में भागचंद कुमावत, श्रीनगर में चंद्र नारायण चौधरी, किशनगढ़ में शक्ति सिंह राठौड़,अराई में सत्यनारायण लड्ढा, सरवाड़ में संजय तोषनीवाल, केकड़ी में पुरुषोत्तम पारीक, सावर में देवकरण बेरवा, भिनाय में फिरोज खान, मसूदा में रामकरण मीणा,जवाजा में राजेंद्र भट्ट, पीसांगन में शंकर लाल धर्मावत सर्वसम्मति से ब्लॉक संयोजक निर्वाचित हुए।
साथ ही अजमेर जिले के सभी अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारियों एवं सभी निर्वाचित ब्लॉक संयोजको द्वारा जिलाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से करणसिंह जोधा को निर्वाचित किया । इस मौके पर करण सिंह जोधा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने बताया कि अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ जिला शाखा अजमेर मे जिला अध्यक्ष के पद की गरिमा बनाये रखते हुए संगठन हित में कार्य करूंगा।
साथ ही जिला अध्यक्ष जोधा ने बताया कि अजमेर जिले में पद स्थापित सभी अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए हर समय तत्पर रहेंगे । और संगठन हित में निरंतर कार्य करेंगे । तथा अजमेर जिले में पंचायती राज के सुदृढ़ीकरण में अपना भरपूर सहयोग करेंगे ।
इस दौरान श्यामसुंदर चचावा,जमील अहमद, अनूप शर्मा,चंद्र नारायण चौधरी, रामदेव लखारा, मनोज कुमार मौर्य,शक्ति सिंह राठौड़, सुख सिंह चारण, जोरावर सिंह, नंदकिशोर कुमावत, सुभाष सोनी, सत्यनारायण लड्ढा, संजय तोषनीवाल, रघुवीर सिंह, आनंदपाल सिंह, देवकरण बेरवा,फिरोज खान, शंकर सिंह, पुरुषोत्तम चौहान, रघुवीर सिंह राजावत सहित सभी अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।