झड़वासा में कामधेनु सैनिकों ने किया महामंडलेश्वर का सम्मान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम झड़वासा में कामधेनु सेना ने महामंडलेश्वर का सम्मान किया। कामधेनु सेना के प्रदेश प्रवक्ता मदन लाल गुर्जर ने बताया की महामंडलेश्वर स्वामी कुशाल गिरी महाराज चित्तौड़गढ़ स्थित बेगू ग्राम डोराई के श्री मारुति नंदन गौशाला सेवा समिति गौशाला में एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या में जाते वक्त झड़वासा के गौ भक्तों ने हाइवे 48 पर महामंडलेश्वर का काफिला रुकवाकर शेखावाटी चौधरी होटल पर भव्य स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर गौ भक्त चंद्रा राम बारवाल, हेमराज बजाड, गोपाल बजाड, पृथ्वीराज चौधरी,प्रहलाद बारवाल, शिवराज गुर्जर, नाथूराम खटाणा, दीपक टेलर लक्ष्मण भड़क, ओमप्रकाश, प्रहलाद गुर्जर सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।