मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
मोराझडी जैन मन्दिर मे कल्याण मंदिर विधान का समापन हुआ
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम मोराझड़ी स्थित दिगंबर जैन पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र मैं जैन परम पूज्या गणिनी श्रमणि आर्यिका विभाश्री माताजी के सानिध्य में चल रहे दो दिवसीय कल्याण मंदिर विधान का शुक्रवार को समापन हो गया । प्रातः भगवान के 1008 नामों द्वारा पार्श्वनाथ भगवान के मस्तक पर जिन सहस्त्रनाम धारा एवं अभिषेक व शांति धारा की गई। कल्याण मंदिर स्त्रोत के अखंड पाठ का समापन प्रातः 9:00 बजे कल्याण मंदिर विधान करके किया गया । माता जी के सानिध्य में दोपहर में 1008 जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान का आयोजन किया गया। समाज के धर्म प्रेमी संजय जैन ने बताया कि इस दौरान आर्यिका विभाश्री माताजी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहां हमें प्रतिदिन भगवान के 1008 नामों द्वारा भगवान की स्तुति करनी चाहिए । भगवान की जिन सहस्त्रनाम आराधना हमारे हजारों पापों को नष्ट करने वाली है । प्रतिदिन श्रद्धा भक्ति से श्रद्धा भक्ति पूर्वक भगवान की स्तुति करता व स्वर्ग की संपत्ति इंद्र आदि पद को प्राप्त करके कर्मों का नाश करके एक दिन मोक्ष पद को प्राप्त कर लेता है । भक्ति से भक्त स्वयं भगवान बनने की योग्यता प्राप्त कर लेता है।