झड़वासा ग्रामीण ओलम्पिक में कबड्डी विजेता ने किया पौध रोपण

झड़वासा ग्रामीण ओलम्पिक में कबड्डी विजेता ने किया पौध रोपण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा में सोमवार को राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल में विजेता कबड्डी खिलाड़ियों ने किया पौध रोपण।
प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की ग्राम पंचायत झड़वासा की 2 मोतीपुरा की 1 कबड्डी टीमों ने भाग लिया। जिसमे झड़वासा टीमो से कप्तान रोहित नायक व दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में टीमों ने फाइनल में भाग लिया । जिसमे झड़वासा की ही दिनेश गुर्जर की टीम विजेता रही। शारीरिक शिक्षक आरती व ललिता के सानिध्य में इस प्रतियोगिता में रेफरी सुरेंद्र शाहू और अभिताभ विजयवर्गीय ने निष्पक्ष निर्णय दिए व व्यख्याता हेमराज मेघवंशी व चिरंजी लाल ने उत्साहवर्धक कॉमेंट्री भी की। इस मौके पर विजेता कबड्डी टीम सहित सरपंच भँवर सिंह गौड, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत देतवाल , झड़वासा विद्यालय की एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्य मांगीलाल जाट, नोरत बैरवा व तेजमल जाट ने आदि पौध रोपण भी किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment