दिव्यांग महिला की पीड़ा सुनी दिव्यांग जगत के पत्रकारों ने

दिव्यांग महिला सुंदर देवी का नहीं बन रहा था दिव्यांग सर्टिफिकेट जायल क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कठौती में प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत दिव्यांग महिला गत 2 सालों से हॉस्पिटल डीडवाना व जायल के बार बार चक्कर काटने के बावजूद भी दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बन रहा था अधिकारी एक से दूसरे अस्पताल में भेजते रहे लेकिन काम नहीं हुआ महिला थक हर कर दिव्यांग जगत के पत्रकार रणजीत राम तथा भागीरथसि़ह से संपर्क किया दिव्यांग जगत की टीम मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला से रूबरू हुए दिव्यांग जगत की टीम ने संबंधित महिला को भरोसा दिलाया नागौर जिला कलेक्टर श्रीमान जितेंद्र कुमार सोनी से संपर्क किया माननीय कलेक्टर महोदय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जायल एसडीएम को निर्देशित करके दिव्यांग महिला सुंदर देवी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया आगामी सोमवार25/10/2021 को डीडवाना राजकीय बांगड़ अस्पताल में बुलाया है दिव्यांग महिला सुंदर देवी ने दिव्यांग जगत की टीम का आभार जताया

Author: admin

Comments (0)
Add Comment