*पत्रकार राहुल वर्मा बने न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव*
——————————
*मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर*
——————————
अजमेर । न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी एल शर्माजी द्वारा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हरीश आचार्य की अनुशंसा पर नसीराबाद से पत्रकार राहुल कुमार वर्मा को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव थत्ते व महासचिव अशोक चौधरी , विश्राम सैनी व संगठन सचिव रविन्द्र सोनी एवं सभी न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की ओर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की है ।