पत्रकार समाज का दर्पण होता है: वर्मा

पत्रकार समाज का दर्पण होता है: वर्मा

झडवासा मे हुआ ग्रामीण पत्रकार होली स्नेह मिलन कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट झड़वासा कस्बे में रविवार को ग्रामीण पत्रकार शक्ति का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम मे नसीराबाद उपखण्ड के ग्रामीण पत्रकार समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार समिति के जिला अध्यक्ष किशन अवतार पारीक व विशिष्ट अतिथि वीर तेजाजी बासक बाबा धाम के गादीपति महाराज रतन लाल प्रजापत, पूर्व प्रधानाध्यापक सज्जनमल वर्मा, जिला उपभोक्ता ग्रामीण सस्थान के सचिव राघवेंद्र सिंह रावत, सरपंच भँवर सिंह गौड, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र गोयल, पीईईओ कौशल्या यादव, पप्पू सिंह राठौड़, अध्यक्ष विजय पाराशर, सरंक्षक पूरनमल उदय, पुलिस उपनिरीक्षक समीर कुमार सेन के सानिध्य में ग्रामीण पत्रकार समिति होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व
सर्वप्रथम किशन अवतार पारीक द्वारा माँ सरस्वती को दीप प्रज्जवलित कर , माला व पुष्प चढाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । उसके बाद सभी पत्रकारों का साफा, माला व गुलाल तिलक से सम्मान किया गया।


उक्त होली मिलन कार्यक्रम में सज्जनमल वर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया की पत्रकार समाज का दर्पण होता है । जिसकी सच्ची और अच्छी सकारात्मक पत्रकारिता से आज के लोकतंत्र में ताकत मिलती है।
उपभोक्ता संस्था के सचिव ने बताया की पत्रकारों पर आज के लोकतंत्र में समाज की ज्यादा जिम्मेवारी होती है । मगर आज पत्रकारों को अपेक्षित सरकारी सुविधाएं नही मिल पा रही है । हम पत्रकारो को एक भूखण्ड मय आवास की मांग को पूरा करने में हमारी सस्था पत्रकारों की सहायता करेंगे और पत्रकारों को मदद के लिए हर समय तैयार है होसला अफसाई किया ।
इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता जीवराज जाट ने दस हजार रुपये व झड़वासा सरपंच भँवर सिंह गौड ने पांच हजार व वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र गोयल ने ग्यारह सो रुपये नकद सहयोग की घोषणा की।
इस मौके पर भिनाय उपखण्ड के अध्यक्ष घनश्याम सिंह राठौड़, मनीष छीपा, शिवप्रकाश सेन, बालकृष्ण शर्मा, सत्यनारायण वैष्णव, जीवराज प्रजापत, इक़रामुद्दीन, सांवर लाल प्रजापत, समद अली, मुकेश वैष्णव, सुरेन्द्र सिंह रावत, घनश्याम दास सहित सभी ग्रामीण पत्रकार उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment