शिवपुरा धार्मिक शक्ति पीठ पर मेथी माई रावत राजपूत निर्माण दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । शिवपुरा धार्मिक शक्तिपीठ बाया सा मेथी माई रावत राजपूत धाम मंदिर ट्रस्ट संस्थान के तत्वाधान में प्रथम मुख्य उपासिका मेथी माई रावत राजपूत के 25 वा निर्माण महोत्सव समारोह पूर्वक हुआ संपन्न। रविवार को धाम प्रांगण में पत्रकार सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ । जिसके के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्लोगर सुरेंद्र चतुर्वेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा ही राष्ट्र सेवा में समर्पित होते हैं। जनता की आवाज सरकार तक और सरकार की आवाज जनता तक पहुंचाने की कोशिश प्रत्येक ग्रामीण पत्रकार करता आया है। कार्यक्रम मे कांन सिंह नरूका ब्यावर जिला अध्यक्ष, नसीराबाद अध्यक्ष पूरणमल उदय, केकड़ी अध्यक्ष विजय पाराशर, अजमेर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कुमावत, सत्यनारायण वैष्णव जेठाना , किशन लाल चौहान, योगेश आचार्य, पप्पू सिंह राठौड़, तारा सिंह नाहरपुरा, ओम प्रकाश चौधरी, रमेश गुजराती, केसरपुरा टाइम्स के सुखदेव सिंह रावत, अनिल प्रजापत,पप्पू सिंह, जीवराज प्रजापत, संमद मंसूरी, धन सिंह,विजय सिंह, भाजपा नेता एडवोकेट सुवालाल गुंजल, मुख्य उपासक योगेश्वर शौकीन रावत, मुख्य उपासक छोटी देवी गुर्जर एवं कैसी माई गुर्जर, शंकर सिंह , श्रवण सिंह, बिरम सिंह, सावरसिंह आदि ग्रामीण भी मौजूद रहे।