देरांठू मे चल रहे राहत शिविर के पूर्व चल रहे केम्प का सयुक्त निदेशक शर्मा ने किया निरीक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू मे 31 मई को होने वाले राहत शिविर के पूर्व चल रहे शिविर का शनिवार को सुभाष शर्मा संयुक्त निदेशक , प्रवीण कुमार सांख्यिकी अधिकारी ,
मनीष खंडेलवाल ए एस ओ , के जी शेखावत ए एस ओ , रमेश दायमा बी एस ओ ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान टीम ने मथूरा पत्नी रामप्रसाद राव को राजस्थान सरकार द्बारा महंगाई राहत के दौरान दी जा रही सुविधाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किऐ । इस अवसर पर सरपंच
विजेंद्र राठौड , ग्राम विकास अधिकारी अजय पारीक , पीईओ संगीता तिहारी , राजीव गांधी युवा मित्र से शिवजी राम गुर्जर सहित वार्ड मेम्बर , आगंनबाडी कार्यक्रर्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।