केकडी चिकित्सालय के हिन्दुस्तान लैब का सयुक्त निदेशक अजमेर ने किया उद्बघाटन

केकडी चिकित्सालय के हिन्दुस्तान लैब का सयुक्त निदेशक अजमेर ने किया उद्बघाटन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत राजकीय सामान्य अस्पताल केकड़ी में संयुक्त निदेशक अजमेर जॉन एवम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ गणपत राज पूरी की अध्यक्षता में हिंदुस्तान लैब का उद्घाटन किया गया । उद्घाटन संयुक्त निदेशक इंद्रपाल सिंह अजमेर जॉन और पीएमओ के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। पीएमओ की जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से चिकित्सालय मे 40 तरह के महंगे टेस्ट बंद किए गए थे। जिसकी वजह से मजबूरी में मरीजों को बाहर से ये टेस्ट कराने पड़ते थे। लेकिन राजस्थान सरकार ने हिंदुस्तान लैब को 40 अहम महंगे टेस्ट पीपीपी मोड पर उपलब्ध करा दिए हैं। हिंदुस्तान लैब के रीजनल मैनेजर भास्कर तिवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि लैब में अब थायराइड, विटामिन 12, आयरन, फोलिक एसिड, फेरेटिन, पीएसए फ्री, पीएसए टोटल, एएनए. एलएच, एफएनएसी, बायोप्सी, कैंसर मार्कर सहित 40 महत्वपूर्ण जांच मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे मरीजों के पैसे की बचत समय के साथ होगी और मरीज को 40 तरह की जांच के लिए अजमेर नहीं जाना पड़ेगा। लैब टेक्नीशियन मनोज,और निर्मल वैष्णव ने बताया कि नि:शुल्क जांच के लिए मरीजों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। वहीं अगले दिन जांच के समय के अनुसार रिपोर्ट मरीजों को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment