जीवराज जाट प्रदेशाध्यक्ष जन समाज सेवक संस्था लोहरवाड़ा ने पद की गरिमा रखते हुए मृत्यु भोज नहीं करने का लिया संकल्प

जीवराज जाट प्रदेशाध्यक्ष जन समाज सेवक संस्था लोहरवाड़ा ने पद की गरिमा रखते हुए मृत्यु भोज नहीं करने का लिया संकल्प

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट वृति ग्राम लोहरवाड़ा निवासी जीवराज जाट प्रदेशाध्यक्ष जन समाज सेवक संस्था लोहरवाड़ा के बड़े पिताजी मांगीलाल बिसोर का निधन 18 अप्रैल को हो गया था ।जिनका समाज कि पृथा के अनुसार मृत्यु भोज आवश्यक था,परन्तु जीवराज जाट ने अपने भाइयो से चर्चा कर मृत्यु भोज की कुप्रथा त्यागने का मन बना लिया। जिसके लिए उसके परिवार व भाइयो ने भी समर्थन किया की अब मृत्यु भोज की कुप्रथा को त्यागना चाहिए तथा मृत्यु भोज में लगने वाले खर्च को बालिकाओ की शिक्षा पर खर्च करेंगे ।
जिससे समाज में एक अच्छा सन्देश जाएगा तथा बालिकाओ को पढ़ाने से दो परिवार शिक्षित होंगे ।
मृत्यु भोज नहीं करने व मृत्यु भोज पर लगने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करने के निर्णय की लोगो ने भूरी भूरि प्रसंसा की । प्रदेशाध्यक्ष ने राजस्थान में मृत्यु भोज निवारण अधिनियम 1960 की पालना की ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment